Monday, September 14, 2026
Homeपंजाबपंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शुरू हुईं 5 नई वोल्वो बसें,...

पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शुरू हुईं 5 नई वोल्वो बसें, PUNBUS बेड़े में जल्द शामिल होंगी 15 लग्ज़री कोच

पंजाब सरकार ने राज्य के यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 5 नई PUNBUS वोल्वो बस सेवाओं की शुरुआत की है। 9 जून 2026 को वित्त एवं परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इन लग्ज़री कोच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें जालंधर और लुधियाना से सीधे दिल्ली एयरपोर्ट तक संचालित होंगी, जिससे विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, एनआरआई और अन्य यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 नई वोल्वो बसें शुरू की गई हैं और आने वाले समय में कुल 15 नई सुपर इंटीग्रल कोच बसें PUNBUS के बेड़े में शामिल की जाएंगी। सरकार का कहना है कि इस पहल से राज्य के प्रमुख शहरों और दिल्ली एयरपोर्ट के बीच कनेक्टिव बेहतर होगी, यात्रियों को निजी बस ऑपरेटरों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा और उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular