Sunday, July 26, 2026
HomeLatest Newsसतगुरु उदय सिंह जी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान...

सतगुरु उदय सिंह जी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने पहुंचे नितिन कोहली..

आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली विशेष रूप से सतगुरु उदय सिंह जी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मिलने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बड़े सम्मान के साथ सतगुरु उदय सिंह जी का स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उनके साथ लुधियाना से ओलंपियन हरदीप सिंह भी मौजूद थे। बताया जाता है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली सतगुरु उदय सिंह जी से मुलाकात करने लुधियाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सतगुरु जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों शख्सियतों ने हॉकी के पुराने दिनों को बड़े उत्साह के साथ याद किया। बता दे कि भारतीय हॉकी के इतिहास में भैणी साहिब के नामधारी संप्रदाय तथा इसके वर्तमान प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सतगुरु उदय सिंह जी, जो स्वयं महान खिलाड़ी सुरजीत सिंह के दौर में एक प्रतिष्ठित हॉकी खिलाड़ी रहे हैं, आज भी हॉकी के खेल को प्रोत्साहित और विकसित करने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular