जालंधर लोहियां-मखू राष्ट्रीय मार्ग पर वेल्डिंग करते समय गाड़ी की टंकी में धमाका हो गया। टंकी फटने के चलते वेल्डर इसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान गांव रायवाला निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। उसकी उम्र 50 साल के लगभग बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह वर्कशाप में महिंद्रा पिकअप की डीजल टंकी वेल्ड कर रहा था। इसी दौरान टंकी में धमाका हो गया और तेल गिरने से आग भड़क उठी। जसवंत बुरी तरह झुलस गया।


