एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने फिरोजपुर पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं और फिरोजपुर जिले के मखू क्षेत्र में हुई गुरचरण सिंह उर्फ गाबा की हत्या में कथित रूप से शामिल थे। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक अत्याधुनिक बेरेटा पिस्तौल और .30 बोर के 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया, जिससे एक बड़े आपराधिक नेटवर्क की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ जबरन वसूली, लूट, चोरी, डकैती और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामले दर्ज हैं।