आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए आज (6 जून) भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। पुरुष चयन समिति (सिलेक्टर्स पैनल) ने टीम को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्यालय में एक बैठक की थी। सूर्या को हटाने का फैसला पहले ही बीसीसीआई और काउंसिल कमेटी की बैठक में लिया जा चुका है और इसकी औपचारिक घोषणा आज की गई है। श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान बने हैं। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी को भी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान),तिलक वर्मा,रवि बिश्नोई,अभिषेक शर्मा,नितीश रेड्डी,मोहम्मद सिराज,संजू सैमसन,अक्षर पटेल,हर्षित राणा,ईशान किशन,वॉशिंगटन सुंदर,अर्शदीप सिंह,शिवम दुबे,वरुण चक्रवर्ती,प्रिंस यादव,वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान),तिलक वर्मा,रवि बिश्नोई,अभिषेक शर्मा,नितीश रेड्डी,मोहम्मद सिराज,संजू सैमसन,अक्षरपटेल,हर्षित राणा,ईशान किशन,वॉशिंगटन सुंदर,अर्शदीप सिंह,शिवम दुबे,वरुण चक्रवर्ती,प्रिंस यादव,वैभव सूर्यवंशी


