Friday, August 28, 2026
HomeLatest Newsजिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप 9 और 10 जून...

जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप 9 और 10 जून को…

डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में 9 और 10 जून 2026 को स्थानीय जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप लगाए जा रहे है।

उन्होंने बताया कि 9 जून को लगाए जाने वाले कैंप में आई.टी.आई. लोहियां खास स्थित इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक वाहन, फिटर, वेल्डर और प्लंबर ट्रेडों के लिए ठेके के आधार पर गेस्ट फैकल्टी की पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ट्रेनिंग अधिकारी से मोबाइल नंबर 95920-97381 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह 10 जून को लगने वाले प्लेसमेंट कैंप में एयर फोर्स स्टेशन आदमपुर में लोअर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवार का चयन किया जाना है। इस पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता 12वीं, अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड 30 WPM या हिंदी टाइपिंग स्पीड 35 WPM तथा उम्र 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए साथ ही इसके लिए एक्स सर्विसमैन भी योग्य है।

इसी दिन लगने वाले प्लेसमेंट कैंप में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक भी भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि रिलेशनशिप मैनेजर की पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट तथा उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular