जालंधर में बीएसएफ (BSF) हेडक्वार्टर के पास हुए IED धमाके में स्कूटी खोने वाले डिलीवरी बॉय को राज्यसभा सांसद साहनी स्कूटी लेकर देंगे।
सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने पीड़ित युवक गुरप्रीत के पिता कश्मीर सिंह के साथ फोन पर बात की और पूरी जानकारी ली। सांसद ने कहा कि वह आपके बेटे गुरप्रीत को नई स्कूटी लेकर देंगे। कौन सी स्कूटी चाहिए, उसका मॉडल मेरे पीए को भिजवा दें। साहनी ने ये भी कहा कि अगर बेटा डिलीवरी का ही काम जारी रखना चाहता है, तो उनको कोई आपत्ति नहीं है। हां अगर वो स्किल होकर कुछ और बेहतर करना चाहता है तो उनकी सन फाउंडेशन उसे स्किल्ड करेगी। सांसद ने धमाके में घायल हुए गुरप्रीत का हाल भी जाना और कहा कि अगर इलाज में भी जरूरत हो तो बताइएगा।
बता दें कि धमाके वाली रात 8 बजे जालंधर के गढ़ा का गुरप्रीत अपनी स्कूटी से बीएसएफ में पार्सल लेने आया था। इस दौरान वह स्कूल के पास ही मोबाइल पर मेल सर्च कर रहा था कि उसके पिता का फोन आ गया। फोन सुनते हुए जैसे ही गुरप्रीत स्कूटी से कुछ दूर गया तो वहां पर धमाका हो गया।
गुरप्रीत को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा
धमाके के बाद गुरप्रीत को एक कान से सुनाई नहीं दे रहा है। वह अभी भी सहमा हुआ है। इस हादसे में अपना रोजगार और वाहन गंवा चुके युवा डिलीवरी बॉय गुरप्रीत सिंह की मदद के लिए राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने दरियादिली दिखाई है।

पंजाब से राज्यसभा सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी।
सांसद साहनी ने कहा…
गुरप्रीत की जो स्कूटी डैमेज हुई है, उसे हमारी संस्था सन फाउंडेशन लेकर देगी ताकि वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सके और अपना काम शुरू कर सके।



