Friday, August 28, 2026
HomeLatest NewsIPL 2026: अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, मलिंगा ने...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, मलिंगा ने भी किया कमाल

मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के दावेदार भी बदल गए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 का 41वां मैच खेला गया. इस मुकाबले के बाद भी मुंबई इंडियंस की तकदीर तो नहीं बदली लेकिन IPL 2026 के ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के हकदार जरूर बदल गए. उनके चेहरे बदल गए. इस मुकाबले से पहले तक जो टोपी वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार के सिर की शोभा बढ़ाए थीं, वो अब अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा के सिर सज गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा जमाने वाले अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा दोनों सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं.

ऑरेंज कैप में अभिषेक, पर्पल कैप में मलिंगा निकले आगे

मुंबई इंडियंस की हार में अपनी भूमिका निभाते हुए इन दोनों खिलाड़ियों ने IPL 2026 के ऑरेंज कैप और पर्पल कैप पर कब्जा किया. अभिषेक शर्मा, जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले तक, ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी से 20 रन पीछे दूसरे नंबर पर चल रहे थे, वो अब 15 साल के बल्लेबाज से 25 रन आगे निकलते हुए नंबर 1 बन गए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में कांटे की टक्कर ईशान मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और अंशुल कंबोज के बीच चल रही है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के बाद पर्पल कैप फिलहाल ईशान मलिंगा के पास आ गई है.

वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर खिसके

ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक शर्मा ने ही नहीं बल्कि सनराइजर्स हैदराबाद के एक और बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने भी वैभव सूर्यवंशी को पीछे कर दिया है. अभिषेक शर्मा के 9 मैचों के बाद 425 रन हैं और वो ऑरेंज कैप के फिलहाल नए मालिक हैं. वहीं इस रेस में हेनरिक क्लासन 9 मैचों में 414 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं. जबकि, 9 मैचों के बाद पूरे 400 रन बनाने वाले राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं.

पर्पल कैप के लिए 4 गेंदबाजों में टक्कर, मलिंगा फिलहाल आगे

पर्पल कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा सबसे आगे निकल गए हैं. अब तक खेले 9 मैचों में 15 विकेट लेकर वो पर्पल कैप पहने हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार के 8 मैचों में 14 विकेट हैं और वो पर्पल कैप की रेस में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. जोफ्रा आर्चर के 9 मैचों में 14 विकेट हैं. जबकि 14 विकेट लेने वाले एक और गेंदबाज CSK के अंशुल कंबोज हैं, जिन्होंने 8 मैच अब तक खेले हैं.

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular