Tuesday, April 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsअमृतसर में कच्चे कोयले से भरे ट्रक में लगी आग:दूर तक उठी...

अमृतसर में कच्चे कोयले से भरे ट्रक में लगी आग:दूर तक उठी लपटें; मालिक बोला- 40 साल के कारोबार में पहली बार देखा ऐसा

अमृतसर के बेरी गेट के बाहर मंगलवार सुबह कच्चे कोयले से भरे एक ट्रक में आग लग गई।

समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक राजस्थान के भीलवाड़ा से कच्चा कोयला लेकर अमृतसर पहुंचा था। बेरी गेट के बाहर ट्रक से छोटी गाड़ियों में कोयला शिफ्ट किया जा रहा था, तभी अचानक ट्रक से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
पूरा कोयला सुरक्षित बचा लिया गया
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा दिए जाने से ट्रक में भरा पूरा कोयला सुरक्षित बचा लिया गया। यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़ी गाड़ियों और दुकानों को भी भारी नुकसान हो सकता था।
आग लगने का कारण समझ से परे
कोयले के मालिक ने बताया कि वे पिछले 40 वर्षों से इस कारोबार में हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हादसा देखा है, जब ट्रक में अचानक आग लग गई। उन्होंने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और कहा कि आग लगने का कारण समझ से परे है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच जारी
उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments