Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsAmritsar Police ने दबोचा लूट का आरोपी:दुकान के बाहर खाना खा रही...

Amritsar Police ने दबोचा लूट का आरोपी:दुकान के बाहर खाना खा रही युवती से की थी स्नैचिंग

अमृतसर पुलिस ने मजीठा रोड इलाके में एक युवती से पर्स लूट कर फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला मुकदमा नंबर 53 दिनांक 22 अप्रैल 2026, धारा 304(2) बीएनएस के तहत थाना मजीठा रोड, अमृतसर में दर्ज किया गया।सिमरनजीत कौर निवासी अमृतसर ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह मजीठा रोड स्थित हंसराज छोले वाले की दुकान के बाहर खाना खा रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसका पर्स छीनकर मौके से फरार हो गया।
कुछ घंटों के भीतर आरोपी काबू
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर के निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में थाना मजीठा रोड की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तेजी दिखाते हुए कुछ घंटों के भीतर आरोपी को काबू कर लिया।
अमृतसर पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी।
अमृतसर पुलिस के साथ गिरफ्तार आरोपी।
आरोपी की पहचान और बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूरज पुत्र अमरजीत सिंह निवासी शिवपुरी रोड, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया पर्स, सैमसंग A-13 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा एक्टिवा भी बरामद कर ली है।
रिमांड लेकर आगे की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह किसी अन्य वारदात में शामिल तो नहीं है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular