Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsMohali में NRI की कोठी में घुसा चोर, VIDEO:लोगों ने पुलिस बुलाई...

Mohali में NRI की कोठी में घुसा चोर, VIDEO:लोगों ने पुलिस बुलाई तो अलमारी में छिपा, पड़ोसी महिला की होशियारी से टली वारदात

मोहाली के पॉश इलाके फेज-7 में NRI की बंद कोठी में एक चोर घुसा।

आरोपी की योजना थी कि वह सामान पर हाथ साफ कर आसानी से निकल जाएगा। हालांकि, आरोपी इसमें कामयाब हो पाता, इससे पहले ही लोगों को भनक लग गई।
लोगों ने पुलिस को बुला लिया। इस बीच आरोपी सरेंडर करने के बजाय एक कपबोर्ड (अलमारी) में छिप गया। इसके बाद भी काफी देर तक ड्रामा चलता रहा कि आखिर वह कहां चला गया?
जब घर की अलमारियां खोलकर देखने लगे, तो चोर उसमें छिपा मिला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अलमारी से निकल रहा है।
NRI की है कोठी, केयरटेकर गया था बाहर
जानकारी के अनुसार, फेज-7 स्थित यह कोठी कुछ समय से बंद पड़ी है। इसके मालिक NRI हैं और विदेश में रहते हैं। घर की देखभाल के लिए एक केयरटेकर रखा गया है, जो मंगलवार शाम घटना के समय किसी काम से बाहर गया हुआ था।
आरोपी काफी समय से इस कोठी पर नजर रख रहा था। वह मौका पाकर घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गया और सामान निकालना शुरू कर दिया।
मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए, चोर को घेरा
पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जब कोठी के अंदर कुछ संदिग्ध हलचल देखी, तो उन्हें तुरंत खतरे का एहसास हुआ। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और कोठी को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि चोर भाग न सके।
स्थानीय पार्षद बलराज कौर धालीवाल ने बताया कि हमें सूचना मिली कि घर के अंदर कोई दाखिल हुआ है। पड़ोस की एक महिला छत पर खड़ी थी, जिसने उसे अंदर जाते देख लिया था। इसके बाद उसने सूचित किया। फिर हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। हमने पुलिस को फोन किया। जब तक पुलिस नहीं आई, हम गेट पर डटे रहे।
अलमारी से निकला चोर
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और स्थानीय लोग कमरे की तलाशी लेते दिख रहे हैं। जब कमरे में कपबोर्ड को खोला गया, तो चोर उसके अंदर दुबककर बैठा मिला।
पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह पहले भी ऐसी वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments