Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में देर रात चलीं ताबड़तोड़ गोलियां:3 राउंड फायरिंग में युवक घायल,...

Jalandhar में देर रात चलीं ताबड़तोड़ गोलियां:3 राउंड फायरिंग में युवक घायल, ईंट-पत्थर और दातरों से किया हमला

जालंधर के राज नगर में देर रात 12 बजे के करीब गोलियां चलीं। इससे एक युवक घायल हो गया।

जिसकी पहचान बब्बल के तौर पर हुई है। युवक को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल दाखिल करवाया। प्राइवेट अस्पताल में दाखिल युवक की हालत अब स्थिर है। गोली लगने के बाद परिवार ने एंबुलेस के लिए भी फोन किया लेकिन पौने घंटे तक एंबुलेंस न आने के बाद युवक को आटो से अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान गोली लगने से घायल युवक दर्द से कराहता नजर आया। बस्ती एरिया से पहुंचे एडीसीपी-2 ने खुद मौका देखा और कहा कि जांच चल रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है। परिवारों के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किस हथियार से गोली चलाई गई है वह अभी बरामद नहीं हो पाया है। पुलिस ने बताया कि 2 से 3 फायर होने की सूचना है। मौके पर 2 खोल ही मिले हैं।
हमलावर युवक की मां भारती मामले की जानकारी देते हुए।
हमलावर युवक की मां भारती मामले की जानकारी देते हुए।
घायल युवक के परिजन बोले-चिट्टा बेचने के आरोप गलत घायल युवक की मां भारती ने बताया कि उनके बेटे सन्नी लूथर पर चिट्टा बेचने के गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके बेटे कोई नशा नहीं बेचते हैं। गोलियां चलाने का आरोप लगे युवक के रिश्तेदार जोगा ने बताया कि उनके बच्चों पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उलटा दूसरी पार्टी के उनके बेटे पर गोलियां चलाईं जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है। सन्नी लूथरा पर लगाया गोलियां चलाने का आरोप दूसरे पक्ष के सोनू और जसविंदर ने बताया कि सन्नी लूथरा नाम के युवक ने 15 से 20 लड़के बुलाए थे। इन लोगों ने उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी तोड़ दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने सन्नू लूथरा को गली से तेज स्कूटी चलाने से रोका था। इससे पहले भी होली वाले दिन उनके बीच बहस हुई थी। इसी रंजिश के चलते उन्होंने गोलियां चलवा दीं। लोग बोले-ईंट-पत्थर और दातर भी चले सोनू और जसविंदर ने आरोप लगाया कि सन्नी लूथरा मोहल्ले में चिट्टे का काम करता है। वह सीसीटीवी नहीं लगने देता ताकि उनका धंधा किसी को पता न चले। दोनों ने आरोप लगाया कि पहले भी हमलावर पर 307 का पर्चा। उसने किसी की आंख निकाल दी थी। मोहल्ले के लोगों ने ये भी आरोप गया कि उसने 15-16 साल के बच्चों को चिट्टे पर लगा दिया है। गोलीबारी के दौरान एक बच्चा भी गोली लगने से बचा। स्टोर्ट्स कॉलेज के रहने वाले कपिल ने बताया कि यहां राज नगर में युवक अकाश गोपी और दलबीर के साथ चिट्टे का काम करते हैं। आज के झगड़े में ईंटें चलाने के साथ दातर भी मारे गए। कपिल ने कहा कि यहां 8 से 10 फायर हुए। भाई को थाने भेजा तो रास्ते में घेकर पीट दिया। एक युवक की नई स्कूटी छीनकर ले गए हनी नामक एक युवक ने बताया कि मैं मोहल्ले में अपने दोस्त के साथ मिलने के लिए आ रहा था। इस दौरान सन्नी लूथरा के लोगों ने उसे भी पीट दिया। मैं न तो यहां किसी को जानता हूं और न ही मेरा दोनों पार्टियों के साथ कोई संबंध है। मैं स्कूटी से मोहल्ले की तरफ आ रहा था तो लड़कों ने बेसबेट से हमला कर दिया और कड़े भी मारे। उसकी नई स्कूटी भी छीनकर ले गए।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular