Monday, June 15, 2026
HomeLatest NewsJalandhar के लंबा पिंड सुविधा केंद्र में लड़ाई:पार्षद और एजेंट के बीच...

Jalandhar के लंबा पिंड सुविधा केंद्र में लड़ाई:पार्षद और एजेंट के बीच चले लात-घूंसे, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

लंबा पिंड चौक स्थित सुविधा केंद्र में उस समय हंगामा हो गया।

जालंधर के लंबा पिंड चौक स्थित सुविधा केंद्र में उस समय हंगामा हो गया, जब वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगीर सिंह और केंद्र के एक एजेंट के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह सारा विवाद एक मोहर (स्टैंप) और पैसों के विवाद से जुड़ा है, जिसे पार्षद ने पहले किसी और को दिया था और बाद में चोरी का नाटक रचा। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 के पार्षद जगीर सिंह और सुविधा केंद्र में कार्यरत एक एजेंट के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिससे केंद्र में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भाजपा नेता जानकारी देते हुए बताया कि पार्षद जगीर सिंह ने करीब तीन महीने पहले अपनी आधिकारिक स्टैंप (मोहर) किसी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने के लिए दी थी। आरोप है कि इसके पीछे पैसों का कोई गुप्त लेनदेन था।
जब पैसों के इस लेनदेन में दोनों पक्षों के बीच अनबन हुई और मामला फंस गया, तो पार्षद ने अपनी गर्दन बचाने के लिए एक नई कहानी गढ़ी। भाजपा नेता का दावा है कि पार्षद ने अपनी ही स्टैंप चोरी होने का ‘नाटक’ रचा ताकि वह पिछले विवादों से पल्ला झाड़ सकें। इसी बात को लेकर आज सुविधा केंद्र के एजेंट के साथ मारपीट हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत करवाया और इस मामले में संलिप्त दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन कट कर दिया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments