Wednesday, May 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsरैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! जानें किसे बनाया हमसफर

रैपर Badshah ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! जानें किसे बनाया हमसफर

शादी के बाद की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

 मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह (Badshah) को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) से चुपचाप शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि यह उनकी दूसरी शादी है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल 

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें ईशा की मां ने शेयर किया है। इन तस्वीरों में दोनों परिवार के लोगों के बीच शादी की रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में बादशाह ब्राउन कुर्ता और गोल्डन साफा पहने दूल्हे के रूप में दिख रहे हैं, जबकि ईशा लाल रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कुछ फोटो में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं, तो कुछ में मंडप में बैठे हुए शादी की रस्में निभाते नजर आ रहे हैं।

शादी के बाद की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ईशा मांग में सिंदूर लगाए और बादशाह के साथ खुश नजर आ रही हैं। दोनों ने साथ में कई प्यारी तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, अभी तक ना तो बादशाह और ना ही ईशा ने खुद इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है। इसलिए दैनिक सवेरा इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

खबरों के मुताबिक, बादशाह और ईशा पिछले करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। अगर ईशा के करियर की बात करें, तो उन्होंने पंजाबी फिल्म जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे से अपने करियर की शुरुआत की थी और बाद में बॉलीवुड फिल्म नवाबज़ादे में भी नजर आईं।

जैस्मीन मसीह से हुआ था तलाक 

बादशाह की पहली शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी, लेकिन साल 2020 में दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसकी वे साथ मिलकर परवरिश कर रहे हैं। फिलहाल, फैंस इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और दोनों की तरफ से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments