Thursday, October 15, 2026
HomeLatest Newsजालंधर के गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज का गार्डर टूटा:लोडेड ट्रक की टक्कर...

जालंधर के गाजी गुल्ला अंडर ब्रिज का गार्डर टूटा:लोडेड ट्रक की टक्कर से फिर गिरा, बाल-बाल बचा चालक, लगा जाम

जालंधर के गाजी गुल्ला क्षेत्र में स्थित रेलवे अंडर ब्रिज पर एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बचा।

यहां एक ओवरलोडेड ट्रक की टक्कर से सुरक्षा के लिए लगाया गया लोहे का भारी-भरकम गार्डर नीचे गिर गया। इस घटना के कारण अंडर ब्रिज के नीचे एक ट्रक फंस गया और क्षेत्र में भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो गई।
राहत की बात यह रही कि गार्डर गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पुल के पिलर को भारी क्षति पहुंची है। बार-बार होने वाली इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और भारी वाहनों के प्रवेश पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गाजी गुल्ला में अंडर ब्रिज का गार्डर गिरने से उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक लोडेड ट्रक के टकराने से ब्रिज पर लगा गार्डर अचानक नीचे आ गिरा। इस हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब यहां गार्डर गिरा हो। इससे पहले भी कई बार ऐसी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी इस बात से बेहद आक्रोशित हैं कि मरम्मत के कुछ ही समय बाद फिर से वही स्थिति पैदा हो गई। हादसे में गनीमत यह रही कि जिस वक्त गार्डर गिरा, उसके नीचे से कोई दोपहिया वाहन चालक या पैदल यात्री नहीं गुजर रहा था,
गाड़ी के ड्राइवर दीपक ने दी जानकारी मौके पर मौजूद गाड़ी के ड्राइवर दीपक ने बताया कि वह लुधियाना से आया है। वह थाना नंबर एक की दिशा से अपनी गाड़ी में माल लोड करके आ रहा था। ड्राइवर दीपक के अनुसार, गाड़ी में लैदर कॉम्प्लेक्स की एक पार्टी का सामान लोड किया हुआ था। उसने स्वीकार किया कि हादसे के वक्त वह गाड़ी में अकेला था और वह ऊंचाई का सही अंदाजा नहीं लगा पाया, जिसके कारण गाड़ी ऊपर लगे गार्डर से टकरा गई।
गाड़ी मालिक भी मौके पर पहुंचा
ड्राइवर ने आगे बताया कि यह टीसीआई (TCI) कंपनी की गाड़ी है। उसने इस घटना की सूचना तुरंत अपने मालिक को दे दी है, जो जल्द ही मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया। ड्राइवर का कहना था कि उसे यह अंदाजा नहीं था कि गाड़ी की ऊंचाई गार्डर से टकरा जाएगी, और अचानक हुए इस झटके से वह खुद भी सहम गया।
लोडेड गाड़ी बुरी तरह फंसी
हादसे के बाद लोडेड गाड़ी गार्डर गिरने के कारण बुरी तरह फंस गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गार्डर को सहारा देने वाला पिलर भी एक तरफ को टेढ़ा हो गया है। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि कुछ समय पहले ही इस गार्डर की रिपेयर की गई थी और यह बिल्कुल ठीक था। लेकिन आज भारी वाहन की टक्कर ने पिलर को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अब फिर से इसके गिरने का खतरा बढ़ गया है।
दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं
इस हादसे के कारण अंडर ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं जिससे स्कूली बसों को इस जाम में घंटों फंसे रहना पड़ा। पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है ताकि क्रेन की मदद से फंसे हुए ट्रक को निकाला जा सके और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सके।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular