Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsदिल्ली में आज हनी सिंह का कॉन्सर्ट, कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन;...

दिल्ली में आज हनी सिंह का कॉन्सर्ट, कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शनिवार को होने वाले इस संगीत कार्यक्रम के चलते राजधानी के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही विस्तृत एडवाइजरी जारी कर दी है और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू करने की योजना बनाई है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार कार्यक्रम राजघाट के पास स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। कॉन्सर्ट में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक आसपास के क्षेत्रों में यातायात दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होकर रात करीब 11 बजे तक चलेगा।
इन मार्गों पर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक आईपी मार्ग (एमजीएम रोड), विकास मार्ग और राजघाट से आईपी डिपो के बीच रिंग रोड के हिस्से पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इन रास्तों पर भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
कुछ सड़कों पर लागू रहेगा डायवर्जन
एडवाइजरी के अनुसार आईपी मार्ग और विकास मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन और कुछ स्थानों पर प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं राजघाट से आईपी मार्ग तक के हिस्से में निर्धारित समय के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा राजघाट से आईपी फ्लाईओवर तक रिंग रोड के दोनों लेन पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा टो करके हटाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कॉन्सर्ट में आने वालों के लिए विशेष व्यवस्था
कॉन्सर्ट में पहुंचने वाले दर्शकों के लिए स्टेडियम के अलग-अलग गेटों से प्रवेश की व्यवस्था की गई है। वेलोड्रोम रोड की ओर स्थित गेट नंबर 7 और 8 से प्रवेश मिलेगा, जबकि रिंग रोड की ओर स्थित गेट नंबर 21, 22, 16 और 18 से दर्शकों को एमजीएम रोड के रास्ते अंदर जाने की अनुमति होगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्टेडियम के आसपास सीमित पार्किंग की सुविधा केवल उन्हीं वाहनों के लिए होगी जिनके पास वैध पार्किंग लेबल होगा। बिना अधिकृत पार्किंग पास वाले वाहनों को स्टेडियम के नजदीक आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments