Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsLudhiana में बिना नंबर प्लेट बाइक पर आए दो तस्कर गिरफ्तार: Jalandhar...

Ludhiana में बिना नंबर प्लेट बाइक पर आए दो तस्कर गिरफ्तार: Jalandhar के रहने वाले आरोपी

लुधियाना के सिधवां बेट पुलिस ने जालंधर क्षेत्र के दो नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना के सिधवां बेट पुलिस ने जालंधर क्षेत्र के दो नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी सिधवां बेट के गांवों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते थे। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जालंधर के रायपुर गुग्गरा निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुख और गांव छोहले निवासी नवजीत सिंह उर्फ लभु के रूप में हुई है।
थाना सिधवां बेट के एएसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी सिधवां बेट के सरकारी अस्पताल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी जालंधर क्षेत्र से आकर सिधवां बेट के गांवों में नशे की होम डिलीवरी करते हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए बिना नंबर प्लेट वाली बाइक का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उन्हें ट्रेस न किया जा सके।
क्षेत्र में नशे के सप्लाई करने आए थे
सूचना के अनुसार, दोनों आरोपी नहर की पटरी के रास्ते राऊवाल जंडी की तरफ से सिधवां बेट नहर पुल की ओर आ रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जंडी वाली साइड से नहर की पटरी पर नाका लगाकर बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आ रहे दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से हेरोइन बरामद की।
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है, ताकि आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments