Tuesday, October 13, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में सरपंच पर हमले का आरोपी Encounter के बाद गिरफ्तार: पैर...

Jalandhar में सरपंच पर हमले का आरोपी Encounter के बाद गिरफ्तार: पैर में गोली लगी, पिस्तौल और बाइक बरामद

जालंधर के महतपुर में बूटे छन्ना गांव के सरपंच पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का एनकाउंटर कर दिया है।

आरोपी के पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे सरकारी अस्पातल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का एनकाउंटर महतपुर के पास घुम्मन पैलेस के नजदीक किया गया।
आरोपी की पहचान सुखजीत सिंह उर्फ शीलू के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस ने बताया कि महतपुर में सरपंच महिंदर सिंह पर हमला करने के मुख्य आरोपी में सुखजीत सिंह उर्फ शीलू शामिल था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस नाका लगा रखा था। आरोपी नाका तोड़कर भागा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
मुठभेड़ वाली जगह गिरा कारतूस का खोल।
मुठभेड़ वाली जगह गिरा कारतूस का खोल।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी पुलिस ने बताया कि जब आरोपी शीलू को रोकना चाहा तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में शीलू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना देर रात हुई जब एसआई कश्मीर सिंह की टीम मेहतपुर इलाके में नाकेबंदी कर रही थी।
थाना प्रभारी बोले- 4 अन्य साथियों की भी पहचान हुई थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बाइक पर आ रहा सुखजीत सिंह उर्फ शीलू पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया। घुम्मन पैलेस के पास पहुंचने पर आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो शीलू के पैर में लगी। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने सुखजीत के 4 अन्य साथियों की भी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस आरोपी शीलू को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। शीलू पर दो दिन पहले जमहूरी किसान सभा के नेता और सरपंच महिंदर सिंह पर हमला करने का आरोप है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular