Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest Newsजालंधर में तीन नाबालिग लड़कियां लापता: दो सगी बहनें और एक सहेली,...

जालंधर में तीन नाबालिग लड़कियां लापता: दो सगी बहनें और एक सहेली, दोपहर में घर से बाहर निकलते समय CCTV में दिखीं

सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

जालंधर के सुंदर नगर इलाके में सोमवार शाम को तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इनमें दो सगी बहनें (12 और 13 साल) और उनकी एक 16 वर्षीय सहेली शामिल है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीनों दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती दिखी हैं, जिसके आधार पर तलाश की जारी है। यह घटना जालंधर के सुंदर नगर की है।
यहां एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन किशोरियां अचानक गायब हो गई हैं। लापता लड़कियों में दो सगी बहनें हैं जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब वे सोमवार शाम को काम से वापस लौटे। घर पर बच्चों को न पाकर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
सीसीटीवी फुटेज में मिला सुराग
सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक फुटेज सामने आई है, जिसमें तीनों युवतियां सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही हैं।
परिजनों के मुताबिक, वे सुबह रोजाना की तरह काम पर गए थे और शाम साढ़े पांच बजे जब लौटे तो घर खाली था। एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें लड़कियों की तलाश में जुटी हुई हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं और नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि उनके जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments