Sunday, August 23, 2026
HomeLatest NewsAmritsar: Raya Chowki के पास IED हुआ बरामद, पूरे इलाके में बढ़ाई...

Amritsar: Raya Chowki के पास IED हुआ बरामद, पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

अमृतसर के रईया कस्बे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

अमृतसर के रईया कस्बे में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि रईया पुलिस पोस्ट से सिर्फ़ 10 गज की दूरी पर एक संदिग्ध चीज़ बरामद हुई, जो जांच के बाद IED (इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) निकली।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को देर रात इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंचा और IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। इस कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को रोका गया।

एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि यह विस्फोटक सामान वहां किसने और कब रखा था।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular