Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsस्टेटस लगाया और हॉस्टल की छत से लगा दी छलांग, पंजाब के...

स्टेटस लगाया और हॉस्टल की छत से लगा दी छलांग, पंजाब के प्राइवेट कॉलेज में छात्र ने की आत्महत्या

पंजाब के फिल्लौर निवासी एक छात्र ने फगवाड़ा की निजी यूनिवर्सिटी हॉस्टल की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.

पंजाब की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से एक छात्र ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान फिल्लौर के गांव सलेम खुर्द के रहने वाले निखिल के रूप में हुई है. फगवाड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है.
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. उसने आत्महत्या से पहले स्टेटस डालकर फिर संदिग्ध परिस्थितियों में छत से छलांग लगाकर जान दे दी.
डीएसपी फगवाड़ा भारत सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर को सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी में किसी छात्र ने छत से कूदकर आत्महत्या की है. इसके बाद वह टीम सहित मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान पता चला कि छात्र सलेम खुर्द, फिल्लौर का रहने वाला निखिल था. वह सोमवार सुबह रोजाना की तरह यूनिवर्सिटी आया था.
दोपहर को आत्महत्या करने से पहले उसने स्टेटस में सुसाइड के बारे में जिक्र किया और फिर यूनिवर्सिटी की छत से छलांग लगाकर जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है.
पुलिस मामले की हर पहलू को देख रही है और जांच कर रही है. स्टेटस के आधार पर लोगों से पूछताछ की जा रही है. परिवार के लोगों से भी पुलिस की बातचीत जारी है. आधिकारी ने बताया कि परिवार से बातचीत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments