Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsBathinda Suitcase Murder Case में बड़ा खुलासा, पहले प्रेमी ने की लाश...

Bathinda Suitcase Murder Case में बड़ा खुलासा, पहले प्रेमी ने की लाश जलाने की कोशिश, फिर किया पैक

Punjab से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।

बठिंडा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बता दें कि गांव बहमन दीवाना के पास हाल ही में लाल सूटकेस में एक लड़की की लाश मिली है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। घटना के पीछे मामूली झगड़ा ही वजह बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी युवक लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
घटना 11 फरवरी को उस समय उजागर हुई जब बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे एक लाल सूटकेस में लड़की का शव पाया गया। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम और बठिंडा पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सहारा जन सेवा संस्था के वर्कर संदीप सिंह ने भी पुलिस को मदद प्रदान की।
पुलिस ने शव की पहचान और जांच के लिए इसे 72 घंटे के लिए सिविल हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा। मामले की डिटेल आज SSP ज्योति यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा करेंगी।
प्रेमी ने किया हत्या और शरीर जलाने की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, मल्लिका नाम की लड़की आरोपी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी। मामूली झगड़े के बाद युवक ने हत्या कर दी और बाद में शरीर को जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की। इसके बाद शव को सूटकेस में डालकर फेंक दिया गया।
गर्दन के टैटू से हुई पहचान
शव पर चोट के निशान और जलने के निशान भी मिले थे। गर्दन पर ‘काकू’ नाम का टैटू होने के कारण पुलिस ने मल्लिका की पहचान कर ली। DSP हरविंदर सिंह सरां ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या में और कोई शामिल तो नहीं था।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments