Saturday, April 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsMohali के स्कूलों को मिली Bomb से उड़ाने की धमकी, Police...

Mohali के स्कूलों को मिली Bomb से उड़ाने की धमकी, Police और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मोहाली के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बता दें कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया।
स्कूल परिसर को करवाया गया खाली
सुबह स्कूल खुलने के कुछ ही समय बाद प्रबंधन को संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ। संदेश में स्कूल परिसर में बम होने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही प्रबंधन ने तत्काल बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कक्षाएं स्थगित कर दीं। कई छात्रों को स्कूल गेट से ही वापस भेज दिया गया।
स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को टेक्स्ट मैसेज के जरिए स्थिति की जानकारी दी और बच्चों को घर पर ही रखने की अपील की। इस अचानक फैसले से कुछ समय के लिए स्कूल परिसरों के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंची
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात की गईं। पूरे स्कूल परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल, पैरागॉन स्कूल और डीएवी स्कूल समेत कई शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और साइबर सेल भी मामले की जांच में जुटी है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments