Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsRohit Shetty के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, पुणे पुलिस ने...

Rohit Shetty के घर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, पुणे पुलिस ने 5 संदिग्ध किए गिरफ्तार

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुणे पुलिस ने इस मामले में 5 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस को संदेह है कि वारजे और कारवेनगर इलाके से पकड़े गए ये आरोपी आपराधिक गिरोहों से जुड़े हो सकते हैं।
डीसीपी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी देशभर में सक्रिय एक कुख्यात गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुणे पुलिस को खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों के संदिग्ध बैकग्राउंड, संपर्कों और गतिविधियों के बारे में इनपुट मिला था। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों के तार मुंबई के आपराधिक गिरोहों से भी जुड़े हो सकते हैं। इसके बाद सभी आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
  • अमन आनंद मारोटे (27)
  • आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19)
  • सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20)
  • समर्थ शिवशरण पोमाजी (18)
  • स्वप्निल बंडू सकट (23)
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
इस फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद गैंग से जुड़े गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने एक ऑडियो संदेश भी जारी किया है। ऑडियो में आरजू बिश्नोई ने दावा किया कि रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी वह, शुभम लोनकर और हरि बॉक्सर लेते हैं। ऑडियो में धमकी देते हुए कहा गया कि रोहित शेट्टी को पहले भी कई बार संदेश भेजकर उनके काम में दखल न देने की चेतावनी दी गई थी। गैंगस्टर ने इसे “ट्रेलर” बताते हुए कहा कि आगे चेतावनी न मानने पर और गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
बॉलीवुड को खुली धमकी
आरजू बिश्नोई ने पूरे बॉलीवुड को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते सुधर जाएं, वरना उनका हश्र बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा। उसने यह भी कहा कि जो लोग उनके दुश्मनों का समर्थन करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular