Thursday, June 18, 2026
HomeLatest NewsPunjab में 2-3 फरवरी को होगी बारिश, मौसम को लेकर आ गई...

Punjab में 2-3 फरवरी को होगी बारिश, मौसम को लेकर आ गई नई Update

 पंजाब के मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट लेगा और राज्य में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। हालांकि सुबह-शाम कड़ाके की ठंड बनी हुई है, लेकिन दोपहर के समय तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 31 जनवरी और 2 व 3 फरवरी को भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर
30 जनवरी को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर और मानसा जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय दृश्यता (विजिबिलिटी) 50 मीटर से भी कम हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी को पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। कई जिलों में शीत लहर जारी रह सकती है, जिससे सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस होगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments