Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsAkshay Kumar के काफिले की गाड़ी ऑटो से टकराई, उड़े परखच्चे, देखें...

Akshay Kumar के काफिले की गाड़ी ऑटो से टकराई, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

घटना सोमवार शाम को हुई, जब वे अपने जुहू स्थित घर जा रहे थे।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना हाल ही में विदेश यात्रा से मुंबई लौटे ही थे कि उनके रास्ते में घटना हो गई। यह घटना सोमवार शाम को हुई, जब वे अपने जुहू स्थित घर जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो उछलकर अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की एक गाड़ी से जा टकराया। इसके बाद वही गाड़ी सीधे अक्षय की SUV से भिड़ गई। खुशकिस्मती से अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और उनकी टीम के लोग पूरी तरह से सुरक्षित थे।
ऑटो में फंसा शख्स
हादसे का वीडियो सामने आया है जिसमें ऑटो में फंसा एक शख्स देखा जा सकता है। शख्स बेचैन और परेशान दिखाई दे रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि उसे चोटें आई हैं। वह खुद को बाहर निकालने की मदद मांग रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग शख्स की मदद कर रहे हैं।

हादसा कितना भयानक था

हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। घायल कार चालक और ऑटो में सवार दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की गंभीरता का अंदाजा वीडियो और तस्वीरों से लगता है, जिसमें सुरक्षा काफिले की एक गाड़ी पलटी हुई और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे के बाद फैंस हुए परेशान

अक्षय और ट्विंकल अपनी शादी की 25वीं सालगिरह सेलिब्रेट करने के लिए विदेश गए थे। विदेश यात्रा के बाद वे मुंबई लौटे ही थे कि यह हादसा हुआ। हाल ही में दोनों ने अपनी वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया। फैंस हादसे के बाद परेशान थे, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अक्षय और ट्विंकल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular