Wednesday, August 19, 2026
HomeLatest NewsPunjab में कड़ाके की ठंड जारी; कई जिलों में घने कोहरे का...

Punjab में कड़ाके की ठंड जारी; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

 पंजाब में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।

मौसम विभाग ने आज भी कोल्ड वेव और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में दिन के तापमान में करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री नीचे चला गया है।
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान बठिंडा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अमृतसर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। पटियाला, बठिंडा और हलवारा जैसे इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई जिलों में कोहरे और ठंड का असर
आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में कई स्थानों पर घना कोहरा रहने का अनुमान है।
इसके अलावा नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, संगरूर, रूपनगर, मोहाली और मालेरकोटला में भी ठंड का असर बना रहेगा। कुछ जिलों में कोल्ड वेव की स्थिति देखी जा सकती है, हालांकि मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
लोहड़ी तक रहेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कोहरे की समस्या बनी रह सकती है। 13 जनवरी, लोहड़ी तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में 9 से 15 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular