पंजाब में लगातार बढ़ती सर्दी को देखते हुए सरकार ने स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान जी के निर्देशानुसार, राज्य में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए, बच्चों और स्टाफ की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में 13 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की जा रही हैं।”


