Tuesday, August 18, 2026
HomeLatest NewsNCB ने पंजाब-हिमाचल के तस्करों पर रखा इनाम, जानकारी देने वालों को...

NCB ने पंजाब-हिमाचल के तस्करों पर रखा इनाम, जानकारी देने वालों को मिलेगी इतनी रकम

NCB की चंडीगढ़ यूनिट ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के तीन ड्रग तस्करों के लिए इनाम की घोषणा की है।

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की चंडीगढ़ यूनिट ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश के तीन ड्रग तस्करों के लिए इनाम की घोषणा की है। इन तीनों आरोपियों में दो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के और एक पंजाब के मोगा जिले का निवासी है।
NCB ने जानकारी दी है कि जो भी व्यक्ति इन तस्करों के बारे में जानकारी देगा, उसे हर मामले में 25,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। जानकारी देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। नागरिक फोन या डिपार्टमेंट कार्यालय जाकर भी एजेंसी को जानकारी दे सकते हैं।
अभियुक्तों का विवरण:
पहला आरोपी सनी, वार्ड नंबर 23, विश्वकर्मा नगर, साउथ मोगा का निवासी है। उस पर 1.850 किलो चरस रखने का मामला है। कोर्ट ने उसे पी.ओ. घोषित किया था। दूसरा आरोपी रमेश कुमार, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर क्षेत्र के बाल धार गांव का निवासी है। उसके पास 1.850 किलो हशीश बरामद हुई थी। तीसरा आरोपी रूपेश कुमार, मंडी जिले का रहने वाला है और उस पर भी इनाम की घोषणा की गई है।
NCB की टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई छापेमारी अभियान चलाए, लेकिन अब तक ये सभी फरार हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों के परिवार वाले भी एजेंसी को सहयोग नहीं कर रहे हैं।
जानकारी देने के लिए संपर्क
NCB ने जानकारी देने वाले नागरिकों के लिए helpline नंबर जारी किया है। लोग 9464556700, 29412916, 01722568109 या 277931 पर कॉल कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular