Wednesday, June 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsकोहरे ने रोकी IndiGo की उड़ानें, चंडीगढ़ की 3 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट,...

कोहरे ने रोकी IndiGo की उड़ानें, चंडीगढ़ की 3 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, जानें डिटेल

 अलग-अलग शहरों से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को घने कोहरे के कारण सिग्नल नहीं मिला.

मौसम में आए बदलाव और घने कोहरे की वजह से उड़ानों में देरी के बाद फ्लाइट कैंसल हो रही हैं. शुक्रवार को भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने की वजह से तीन फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. अब तक चंडीगढ़ जाने वाली 3 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट हो चुकी हैं.
इसमें इंडिगो की अहमदाबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-6506, जयपुर से चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-7414 और हैदराबाद से चंडीगढ़ फ्लाइट 6E-6252 को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. इस दौरान यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों में अंदर बैठे रहे. हालांकि अब रात में चंडीगढ़ में कोहरे में कमी की संभावना कम है. इस कारण तीनों फ्लाइट्स के वापस चंडीगढ़ जाने पर असमंजस बना हुआ है.

फ्लाइट को जयपुर किया डायवर्ट

इसके बाद चंडीगढ़ जाने वाली एक और फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. ये इंडिगो की फ्लाइट 6E-6385 बेंगलुरु से चंडीगढ़ जा रही थी. इंडिगो की चार उड़ानों को आखिरी वक्त पर डायवर्ट किए जाने से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा.

एयरलाइन ने दिया ऑपरेशनल कारणों का हवाला

इसके एक दिन पहले गुरुवार को कई फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई थीं. दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7742, जो सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रवाना होने वाली थी, पहले करीब ढाई घंटे तक देरी से रही. इसके बाद एयरलाइन ने ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए फ्लाइट को पूरी तरह रद्द कर दिया. सूत्रों के अनुसार, विमान की उपलब्धता नहीं होने की वजह से यह फैसला लिया गया.

जयपुर आने वाली फ्लाइट रद्द

वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर जयपुर आने वाली फ्लाइट AI – 1767 को भी आखिरी समय पर रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI – 1834 को भी लास्ट मूवमेंट पर कैंसिल कर दिया गया. एयर इंडिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को ऑपरेशनल कारणों से उड़ान नहीं भरने दी गई, जबकि जयपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट विमान की कमी के चलते रद्द करनी पड़ी.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments