Friday, July 24, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में सैलून मालिक व किसान हेरोइन सहित गिरफ्तार, सनसनीखेज हुआ खुलासा

Jalandhar में सैलून मालिक व किसान हेरोइन सहित गिरफ्तार, सनसनीखेज हुआ खुलासा

सी.आई.ए. स्टाफ ने फुल्लां वाला बाजार में ट्रैप लगा कर किसान और सैलून मालिक को सी.आई.ए. स्टाफ ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

सी.आई.ए. स्टाफ ने फुल्लां वाला बाजार में ट्रैप लगा कर किसान और सैलून मालिक को सी.आई.ए. स्टाफ ने हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी कपूरथला से जालंधर में हेरोइन की सप्लाई देने आए थे। दोनों के लिंक बार्डर एरिया से निकले हैं। इसी के साथ नई दाना मंडी से भी एक युवक को चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया है।
herion
सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बताया कि उनकी टीम ने फुल्लां वाला बाजार में ट्रैप लगा रखा था। इसी दौरान पैदल आ रहे 2 युवकों को रोक कर उनकी तलाशी ली गई तो उनसे 350 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपियों ने खुद की पहचान निशान सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह और बूटा सिंह पुत्र दोना सिंह दोनों निवासी अमृतपुर, कपूरथला बताई। पूछताछ में पता लगा कि निशान सिंह खेतीबाड़ी करता है और बूटा सिंह हेयर सैलून मालिक है।
वहीं आरोपी फिरोजपुर बार्डर से हेरोइन खरीद कर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। आरोपी अब जालंधर में हेरोइन की सप्लाई देने आए थे। दोनों के लिंक बार्डर के नशा तस्करों के साथ निकले हैं। इसी तरह सी.आई.ए. स्टाफ की अन्य टीम ने नई दाना मंडी में भी नाकाबंदी करके एक युवक को 25 किलो चूरा पोस्त समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निछत्तर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी हवेलियां, तरनतारन के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के सभी लिंक ट्रेस करके उनसे जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular