Sunday, October 18, 2026
HomeLatest NewsIndia vs South Africa: दूसरे टी20 में भारत की करारी हार, डिकॉक-बार्टमैन...

India vs South Africa: दूसरे टी20 में भारत की करारी हार, डिकॉक-बार्टमैन ने दिलाई साउथ अफ्रीका को जीत

न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 में भारत को साउथ अफ्रीका ने एकतरफा अंदाज में हरा दिया.

 दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम भारत को साउथ अफ्रीका ने दूसरे टी20 मैच में बड़ी आसानी से हरा दिया. न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने 213 रन बनाए और जवाब में टीम इंडिया 162 रनों पर ढेर हो गई. टीम इंडिया को 51 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही टी20 सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है. पांच मैचों की सीरीज का अगला मैच रविवार को धर्मशाला में खेला जाएगा.

भारत के सभी स्टार खिलाड़ी फेल

बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी दोनों मोर्चों पर टीम इंडिया बुरी तरह फेल साबित हुई. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने मिलकर 8 ओवर में 99 रन लुटा दिए. वरुण चक्रवर्ती को छोड़कर सभी गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए. शर्मनाक बात तो ये है कि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 22 रन एक्स्ट्रा दिए, जिसमें 16 वाइड शामिल हैं.
गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने फेल होने में कोई कसर नहीं छोड़ी. शुभमन गिल पहली गेंद पर आउट हो गए. उपकप्तान के गोल्डन डक पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा 17 रन पर निपट गए. कप्तान सूर्यकुमार यादव 5 ही रन बना पाए. पिछले मैच के हीरो हार्दिक पंड्या 23 गेंदों में 20 ही रन बना सके. तिलक वर्मा ने 62 रन बनाए, उनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला. अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 21 रन बनाए.

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो क्विंटन डिकॉक और बार्टमैन रहे. डिकॉक ने महज 46 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली. तेज गेंदबाज बार्टमैन ने 4 विकेट झटके. सिपामला, एन्गिडी, यानसेन ने 2-2 विकेट हासिल किए.

गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल

इस मुकाबले में खिलाड़ियों ने तो खराब प्रदर्शन किया ही लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति भी समझ से परे नजर आई. इस मुकाबले में अक्षर पटेल को नंबर 3 पर भेज दिया गया जबकि टीम में तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाज भी थे. अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 21 ही रन बनाए और वहां से टीम इंडिया के लिए मैच जीतना मुश्किल हो गया. अब देखना ये है कि तीसरे टी20 में भारतीय टीम कैसे वापसी करती है.
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular