Monday, October 19, 2026
HomeLatest Newsमैंने कभी नहीं सोचा कि मेरी ज़िंदगी में ऐसा पल…. धर्मेंद्र के...

मैंने कभी नहीं सोचा कि मेरी ज़िंदगी में ऐसा पल…. धर्मेंद्र के नाम हेमा मालिनी का भावुक संदेश

दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए

दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आज दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनीति, फिल्म जगत और समाज से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां एक साथ दिखाई दीं। सभी ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

राजनीतिक नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, अर्जुनराम मेघवाल सहित कई प्रमुख नेता पहुंचे। सभी ने कहा कि धर्मेंद्र सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं थे, बल्कि वे भारतीय समाज और सार्वजनिक जीवन के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

अमित शाह का भावुक संदेश
अमित शाह ने धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा का अमर सितारा बताया। उन्होंने कहा कि—धर्मेंद्र की विनम्रता उनका सरल स्वभाव और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे। वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि धर्मेंद्र का व्यक्तित्व भारतीय मूल्यों से भरा हुआ था। सांसद के रूप में भी उनके क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को लोग हमेशा याद रखेंगे।

हेमा मालिनी की आंखें हुईं नम
श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र का पूरा परिवार मौजूद रहा। उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें भावुक होकर याद किया। हेमा मालिनी ने कहा कि—धर्मेंद्र सिर्फ महान अभिनेता नहीं थे, वे संवेदनशील इंसान, जिम्मेदार पिता और एक बेहतरीन जीवनसाथी थे। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र की सादगी और लोगों से जुड़ने की उनकी आदत ही उन्हें हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रखेगी।

फिल्मी जगत ने जताया दुख
कई फिल्मी सितारे भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी ने कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक कीमती रत्न खो दिया है। उनका मानना था कि धर्मेंद्र का योगदान सिर्फ फिल्मों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में भी गहरा असर छोड़ गया है।

दो मिनट का रखा गया मौन
कार्यक्रम के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। यह पूरी श्रद्धांजलि सभा धर्मेंद्र के विशाल कद और उनके अमिट योगदान को सम्मान देने का एक भावुक क्षण बनकर हमेशा याद की जाएगी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular