Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsMilking Championship! 78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता

Milking Championship! 78 किलो दूध देने वाली पंजाब की गाय बनी विजेता

राजस्थान में राष्ट्रीय दूध चुवाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

राजस्थान के हनुमान गढ़ में राष्ट्रीय स्तर की दूध चुवाई प्रतियोगिता में RCBA के बैनर तले ऑल इंडिया डेयरी चैंपियनशिप कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मिल्किंग चैंपियनशिप में देश कई राज्यों के डेयरी मालिकों और पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस मौके पर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों के डेयरी मालिकों की गायों ने दूध देने की प्रतियोगिता में जीत हासिल की.

इस मौके पर नवांशहर के बैंस डेयरी फार्म के प्रीतपाल सिंह की HF गाय ने 78 किलो 600 ग्राम दूध देकर पहला स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा दूसरा स्थान भी इसी डेयरी की गाय ने 69.500 ग्राम देकर हासिल किया और एक ट्रैक्टर जीता. यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी इस गाय ने कई बार पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया है. इस मौके पर प्रीतपाल सिंह के पिता चमन सिंह ने कहा कि 1 दिसंबर को राजस्थान के हनुमानगढ़ में पशु मिलकिंग मेला का आयोजन किया गया, जो 3 दिसंबर को खत्म हुआ. इस मेले में सिर्फ दूध चुवाई का कार्यक्रम था. HF गाय, जिसने पहला स्थान प्राप्त किया है और ट्रैक्टर जीता था.

HF गाय की डाइट में क्या-क्या?

HF गाय एक अमेरिकन गाय है, जिसकी डाइट में हरा चारा, मक्की का चारा भी शामिल है. गाय को एक साल तक यही चारा दिया जाता है. डॉक्टर की सलाह के साथ गाय को पाउडर भी दिया जाता है. इस तरह की गाय, जो ज्यादा दूध देती हैं. उनके लिए इतना करना पड़ता है. इन गायों को ठंड भी कम लगती है. प्रीतपाल सिंह के पिता चमन सिंह ने बताया कि उनके पास 75 पशु हैं. उनका टारगेट 100 गायों का है, जो की दुधारू हो. हर रोज 8-9 क्विंटल दूध देती हों.
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अमूल कंपनी वाले भी उनके यहां से दूध लेकर जाते हैं और हर गुरुवार को उन्हें पेमेंट मिल जाता है. उन्होंने कहा कि उनके 2 बेटे हैं. बड़ा बेटा इटली में डेयरी फार्म का काम करता था. हम भी इटली में फॉर्म में डेयरी का काम करते थे. फिर उनके बेटे ने डेयरी का काम शुरू कर दिया, जिसके बाद अब वह मिलकर डेयरी का काम कर रहे हैं.
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular