Tuesday, October 20, 2026
HomeLatest NewsNational Highway पर भयानक सड़क हादसा, मंजर देख मचा हड़कंप

National Highway पर भयानक सड़क हादसा, मंजर देख मचा हड़कंप

फगवाड़ा में नेशनल हाइवे नंबर एक पर उसे समय हड़कंप मच गया

फगवाड़ा में नेशनल हाइवे नंबर एक पर उसे समय हड़कंप मच गया जब बीच सड़क खड़े ट्रक के साथ तेज रफ्तार में आ रही कार की टक्कर हो गई। घटे सड़क हादसे में कार सवार 4 लोगों के जख्मी हुए है जिन्हें उपचार के लिए गंभीर हालत में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे में घायल हुए कार सवार जख्मी नई दिल्ली में एयरपोर्ट से मुकेरियां की तरफ जा रहे थे कि बीच रास्ते फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 1 पर खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। हादसे में जख्मी हुए लोगों जिनकी पहचान कीर्तन सिंह, हरजीत कौर, अमरजीत सिंह एवं अन्य व्यक्ति के तौर पर हुई है को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया हैं जहां सरकारी डॉक्टरों द्वारा इनका उपचार जारी है।
हादसे पश्चात नेशनल हाइवे नंबर 1 पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा जिसे बाद में ट्रैफिक पुलिस फगवाड़ा के सहयोग से सामान्य कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटे हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular