Monday, October 19, 2026
HomeLatest NewsIndigo Flights में बड़ी गड़बड़ी, Airport पर फंसे हजारों यात्री

Indigo Flights में बड़ी गड़बड़ी, Airport पर फंसे हजारों यात्री

एयरपोर्ट प्रशासन की अपील

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वे पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और फंसे हुए यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही उड़ानें सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।
 हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार रात (2 दिसंबर 2025) से इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें तकनीकी खराबियों के कारण प्रभावित हो गईं। मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली जाने वाली उड़ानों में देरी होने से करीब 1000 यात्री रातभर एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।
रनवे पर 2 घंटे खड़ा रहा विमान
सबसे ज्यादा परेशानी बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को हुई। मंगलवार-बुधवार की रात 2 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट को रनवे पर ही लगभग दो घंटे रोक दिया गया, जब यात्रियों की बेचैनी बढ़ने लगी तो क्रू मेंबर्स ने उन्हें वापस टर्मिनल में उतार दिया और आगे के अपडेट का इंतजार करने को कहा।
कई यात्री ऐसे थे, जिन्हें वहां से विदेश जाने वाली कनेक्टिंग उड़ानें पकड़नी थीं, जबकि कुछ यात्री अगले दिन होने वाले वीज़ा इंटरव्यू के लिए दूसरी सिटी जा रहे थे। लंबी देरी के कारण उनका पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है।
यात्रियों का कहना है कि न तो उन्हें उड़ान के टेकऑफ का सही समय बताया जा रहा है और न ही देरी की असली वजह। कुछ यात्रियों ने शिकायत की कि खाने-पीने की सुविधा भी ठीक से उपलब्ध नहीं कराई गई। एक यात्री ने बताया कि हम पिछले कई घंटों से इंतजार कर रहे हैं। न कोई साफ सूचना मिल रही है और न ही स्टाफ की तरफ से सही जवाब। हमें नहीं पता कि हमारी फ्लाइट कब उड़ान भरेगी।
इंडिगो का बयान
इंडिगो एयरलाइंस ने तकनीकी समस्या की पुष्टि करते हुए कहा है कि हम कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। हमारी टीम इसे जल्द से जल्द ठीक करने में लगी है। यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए हम खेद जताते हैं।
विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में से एक इंडिगो के लिए इस तरह की बार-बार होने वाली तकनीकी दिक्कतें चिंता का विषय हैं। पिछले कुछ महीनों में भी इंडिगो को अपनी टेक्निकल रिलायबिलिटी को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी है।
।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular