Sunday, August 16, 2026
HomeLatest NewsLudhiana: शादी में पहुंचे बदमाशों ने की फायरिंग, 3 की मौत, कई...

Ludhiana: शादी में पहुंचे बदमाशों ने की फायरिंग, 3 की मौत, कई घायल, MLA बाल-बाल बचे

लुधियाना में देर रात एक शादी समारोह में जबरदस्त फायरिंग हुई।

जानकारी के अनुसार, समारोह के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें फायरिंग तक का मामला बन गया। घटना में कम से कम 2 लोगों की मौत हुई और 5 से 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल व्यक्तियों को DMC अस्पताल और अन्य प्राइवेट हॉस्पिटलों में भर्ती कराया गया है।
शादी समारोह में हुआ विवाद
यह दर्दनाक घटना पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में हुई, जहां झूला कॉन्ट्रैक्टर के परिवार का शादी समारोह चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक, समारोह में उपस्थित दो गैंगस्टर आपस में बहस करने लगे, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई और फायरिंग में बदल गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग में करीब 20 से 25 राउंड दागे गए।
घायलों में कॉन्ट्रैक्टर की रिश्तेदार नीरू छाबड़ा को गोली लग गई। जिसकी वजह से नीरू गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें गंभीर हालत में फिरोजपुर रोड के ग्लोबल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दूसरी मृतक की पहचान वासु चोपड़ा के रूप में हुई है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
समारोह में कई हस्तियां मौजूद थीं
इस घटना के समय नॉर्थ हलके के MLA मदन लाल बग्गा भी समारोह में मौजूद थे। फायरिंग के दौरान समारोह में कई अन्य मेहमान और राजनीतिक हस्तियां भी मौजूद थीं। अचानक हुई गोलीबारी के कारण समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग के पीछे की असली वजह और घायल तथा मृतकों की सही संख्या जल्द ही आधिकारिक तौर पर सामने आएगी। फिलहाल, सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular