Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़, पिस्टल और गाड़ी सहित आरोपी...

Jalandhar में पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़, पिस्टल और गाड़ी सहित आरोपी गिरफ्तार

Jalandhar ग्रामीण इलाके के गोराया थाने की पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई।

जालंधर ग्रामीण इलाके के गोराया थाने की पुलिस और एक कुख्यात गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया जिसे पुलिस ने मौके पर गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पकड़े गए बदमाश की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी के रूप में हुई है, जो पुलिस को कई महीनों से भगोड़ा था। उस पर ड्रग तस्करी, झगड़े और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े करीब पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस कस्टडी से फरार होने के बाद से ही उसकी लगातार तलाश की जा रही थी।
नाका चेकिंग के दौरान हुआ टकराव
सूत्रों के अनुसार, गोराया पुलिस को सूचना मिली थी कि गोपी अपनी कार में क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर पुलिस ने नाका बंदी कर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर दो गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया।
हथियार और वाहन बरामद
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और एक कार भी बरामद की है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ के बाद और भी मामलों में खुलासे होने की उम्मीद है।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular