Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsSalman Khan का अमाल मलिक पर फूटा गुस्सा, वीकेंड का वार में...

Salman Khan का अमाल मलिक पर फूटा गुस्सा, वीकेंड का वार में जमकर लगाई फटकार

बिग बॉस 19 के ताज़ा वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों ने उस पल को देखा

 बिग बॉस 19 के ताज़ा वीकेंड का वार एपिसोड में दर्शकों ने उस पल को देखा, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। आपको बता दें कि शो के होस्ट सलमान खान इस बार सिंगर और कंटेस्टेंट अमाल मलिक पर बुरी तरह भड़कते नज़र आए। अमाल के पिछले कुछ दिनों के व्यवहार ने सलमान को इतना नाराज़ कर दिया कि उन्होंने उन्हें शो से बाहर करने तक की चेतावनी दे डाली। आखिर मामला क्या है? आइए खबर में विस्तार से जानते हैं…
क्यों भड़के सलमान खान?
पिछले हफ्ते गौरव खन्ना को कैप्टन मिलने के बाद अमाल ने बिग बॉस को बायस्ड बताते हुए कई तीखे कमेंट किए थे। उन्होंने खुलेआम कहा था कि उन्हें शो में बने रहने की कोई परवाह नहीं है, और वो चाहें तो कभी भी बाहर जा सकते हैं। अमाल का यही एटीट्यूड तब और उभरकर सामने आया जब रोहित शेट्टी ने उन्हें समझाने की कोशिश की। रोहित के सामने ही अमाल की ऊँची आवाज़ और चिड़चिड़ापन दर्शकों को काफी नागवार गुज़रा।
सलमान ने इसी रवैये को लेकर अमाल को सख्त लहज़े में समझाया। उन्होंने कहा कि अमाल अक्सर मजबूत व्यक्तियों का सामना करने से बचते हैं और उनकी बुराई पीठ पीछे करते हैं। सलमान के आरोपों को अमाल ने तुरंत खारिज कर दिया, जिससे माहौल और गर्म हो गया।
सलमान का सख्त लहज़ा
अमाल की दलील सुनते ही सलमान ने उन्हें डांटते हुए कहा कि “सुनना है तो सुनो, नहीं तो मैं चुप बैठ जाता हूं। कई बार आपके पंगे आपके दोस्त शहबाज की वजह से होते हैं।”
इसके बाद सलमान ने शहबाज को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि शहबाज अमाल को लेकर जरूरत से ज़्यादा पज़ेसिव हो गए हैं और घर में सिर्फ उनके समर्थन में ही खड़े रहते हैं। सलमान ने साफ कहा कि अगर वह उस दिन घर में होते तो मुख्य द्वार खुलवा देते और बिना किसी विकल्प के दोनों को बाहर कर देते।
फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया
एपिसोड का प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंट गए। कई दर्शकों ने अमाल का समर्थन करते हुए कहा कि फिनाले से ठीक पहले इस तरह की फटकार से उनके गेम पर असर पड़ सकता है। वहीं कुछ लोग इसे शो का जरूरी हिस्सा मान रहे हैं। अब जबकि शो अपने अंतिम चरण में है, सभी की नजर इस पर है कि टॉप 5 में कौन जगह बना पाता है और कौन घर से बाहर होता है।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular