Saturday, June 13, 2026
HomeLatest NewsAmritpal Singh ने फिर खटखटाया अदालत का दरवाजा, संसद सत्र में शामिल...

Amritpal Singh ने फिर खटखटाया अदालत का दरवाजा, संसद सत्र में शामिल होने के लिए मांगी Parole

खडूर साहिब से लोकसभा सदस्य अमृतपाल सिंह ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में पैरोल की मांग करते हुए एक याचिका दाखिल की है।

‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख एवं खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह ने बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी अस्थायी रिहाई/पैरोल की मांग की है।
यह याचिका संविधान के अनुच्छेद 226/227 के तहत दायर की गई है, जिसमें केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और जिला मजिस्ट्रेट अमृतसर को प्रतिवादी बनाया गया है।
याचिका में अमृतपाल सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा 15 के प्रविधान के अनुसार अस्थायी रिहाई की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें एक से 19 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होना है।
इसी लिए इस अवधि के दौरान उन्हें पैरोल देने की मांग की गई है, ताकि वह सांसद के रूप में अपने संसदीय कर्तव्यों का पालन कर सकें। फिलहाल यह याचिका हाई कोर्ट की रजिस्ट्री शाखा में जांच (स्क्रूटनी) के लिए पड़ी हुई है। स्क्रूटनी पूरी होने के बाद ही इसे अदालत के समक्ष सूचीबद्ध (लिस्ट) किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments