Thursday, August 27, 2026
HomeLatest NewsPunjabi गायक Babbu Maan को लेकर मचा नया बवाल, जानें क्या है...

Punjabi गायक Babbu Maan को लेकर मचा नया बवाल, जानें क्या है पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित माँ चिंतपूर्णी महोत्सव में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के लाइव शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

 हिमाचल प्रदेश के ऊना में आयोजित माँ चिंतपूर्णी महोत्सव में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के लाइव शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लुधियाना के कई हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजन के रूप में तैयार किए गए मंच पर गायक ने ऐसे गाने प्रस्तुत किए, जिन्हें वे अशोभनीय और धार्मिक आस्थाओं के विपरीत मानते हैं।
मंच पर चले ‘अश्लील और नशे को बढ़ावा देने वाले’ गाने
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर माता चिंतपूर्णी मंदिर से लाई गई पवित्र ज्योति 14 नवंबर को स्थापित की गई थी। पूरा मंच दरबार के स्वरूप में सजाया गया था। लेकिन इसी मंच पर 15 और 16 नवंबर को हुए लाइव कॉन्सर्ट के दौरान बब्बू मान ने शराब और हथियारों को प्रोत्साहित करने वाले गाने गाए। संगठनों का कहना है कि जहाँ माता का दरबार स्थापित हो, वहाँ जागरण और भजनों का माहौल होना चाहिए, न कि डांस और मनोरंजन के ऐसे कार्यक्रम।
लड़कियों का डांस विवाद का केंद्र
जय माँ लंगर सेवा समिति और डेरा मस्सा भाई पडें की ओर से दी गई शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मंच पर अश्लील गीतों पर लड़कियों से नृत्य करवाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक पवित्रता के विपरीत हो गया। उनका कहना है कि इस तरह के प्रदर्शन ने माता के दरबार और ज्योति का खुला अपमान किया है।
‘महफ़िल मित्रां दी…’ जैसे गानों पर आपत्ति
संगठनों ने विशेष रूप से उन गीतों पर आपत्ति जताई है जिनमें हथियार और नशे से जुड़ी सामग्री का उल्लेख होता है। उनका कहना है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन में इन गानों की प्रस्तुति असंवेदनशील और अनुचित है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि न तो भजन गाए गए और न ही कोई श्रद्धामय माहौल बनाया गया।
आयोजकों और कलाकारों पर कार्रवाई की माँग
हिंदू संगठनों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा महोत्सव को धार्मिक स्वरूप देने के बावजूद कलाकारों और आयोजकों ने इसकी मर्यादा भंग की। बादल जैन सहित कई प्रतिनिधियों ने कहा कि भविष्य में यदि सरकार ऐसे कार्यक्रम आयोजित करे, तो धार्मिक नामों और प्रतीकों का दुरुपयोग रोकना होगा।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular