Friday, August 14, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में तेज रफ्तार कार का कहर, पलटी गाड़ी, बाइक सवार नौजवान...

Jalandhar में तेज रफ्तार कार का कहर, पलटी गाड़ी, बाइक सवार नौजवान की दर्दनाक मौत

जालंधर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में

जालंधर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना थाना सदर के अंतर्गत आने वाले गांव फोलड़ीवाल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार भी पलट गई। टक्कर लगने के कारण बाइक चालक सड़क किनारे स्थित एक नाले में गिर गया।
PunjabKesari
कार चालक मौके से फरार
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक तुरंत मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी सुबह तब लगी जब राहगीरों ने नाले में युवक का शव देखा और तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सदर के ए.एस.आई. संजीव सूरी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान
पुलिस का मानना है कि युवक की मौत नाले में गिरने के बाद दम घुटने से हुई है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि हादसा देर रात हुआ होगा। शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। थाना सदर की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार कार चालक की तलाश में जांच शुरू कर दी गई है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular