Saturday, August 15, 2026
HomeLatest Newsमान सरकार ने बढ़ाई राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की रफ्तार, अब तक...

मान सरकार ने बढ़ाई राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की रफ्तार, अब तक 1 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला फायदा

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया है।

 मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार करते हुए आपातकालीन चिकित्सा सहायता को और सशक्त बनाया है। सरकार ने बीते सवा साल में बड़ी संख्या में जीपीएस आधारित हाई-टेक एंबुलेंसों को सेवा में उतारा है, जो जीवन बचाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही हैं।
जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री मान ने 58 नई हाई-टेक एंबुलेंसों को जनता को समर्पित किया था, जबकि जून 2025 में 46 और अत्याधुनिक एंबुलेंसें बेड़े में जोड़ी गईं। अब पंजाब के पास कुल 371 सरकारी एंबुलेंसें हैं, जो हर जिले, शहर और गांव तक पहुंच सुनिश्चित कर रही हैं।
इन एंबुलेंसों में ऑक्सीजन सपोर्ट, एम्बु-बैग, जीवन रक्षक दवाएं, प्राथमिक उपचार उपकरण और वास्तविक समय जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सरकार ने तय किया है कि शहरी क्षेत्रों में एंबुलेंस 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर मरीज तक पहुंचे।
इन अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवाओं के जरिये अब तक एक लाख से अधिक मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाया गया, जिसमें हृदय रोगी और गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सेवा की विश्वसनीयता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एंबुलेंसों में 80 से अधिक बच्चों का सुरक्षित जन्म भी हुआ।
हाल ही में आई बाढ़ के दौरान सरकार ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बोट एंबुलेंस तक तैयार कीं, जिनसे दवाएं और राहत सामग्री गांव-गांव पहुंचाई गई। इन परिस्थितियों में भी चार बच्चों का सुरक्षित जन्म हुआ और दर्जनों लोगों की जान बचाई गई।
पंजाब सरकार की यह पहल न केवल आपात चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बना रही है, बल्कि आम लोगों में भरोसे का संचार भी कर रही है कि हर ज़रूरतमंद तक अब मदद समय पर पहुंचेगी। पंजाब में बाढ़ के दौरान भी इन सेवाओं ने हजारों मरीजों की जान बचाई।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular