Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsपंजाबी गायक Rajveer Jawanda की आज अंतिम विदाई, पूरे गांव में शोक...

पंजाबी गायक Rajveer Jawanda की आज अंतिम विदाई, पूरे गांव में शोक की लहर

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का आज अंतिम संस्कार है।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का आज अंतिम संस्कार है। बता दें कि, उनके पैतृक गांव पौना लुधियाना जिला में पूरे सम्मान के साथ किया जायेगा। राजवीर का निधन बुधवार (8 अक्टूबर) को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। उनकी उम्र महज 35 वर्ष थी।
जानकारी के अनुसार, सुबह 11 बजे उनके पार्थिव शरीर को उनके घर से मात्र कुछ कदम दूर ले जाया जायेगा, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनके गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। हजारों की संख्या में प्रशंसकों और स्थानीय लोगों की भीड़ उनकी अंतिम विदाई पर उमड़ी है।
27 सितंबर को हुआ था गंभीर सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, राजवीर जवंदा 27 सितंबर को शिमला की यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उन्हें दुर्घटना के तुरंत बाद दिल का दौरा भी पड़ा था।
11 दिनों से गंभीर हालत थी
राजवीर को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था और 11 दिनों तक उनका इलाज जारी रहा। शुरुआत में डॉक्टरों को थोड़ी उम्मीद नजर आई थी, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती चली गई। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और 8 अक्टूबर की सुबह 10:55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
परिवार और प्रशंसकों में शोक की लहर
उनके निधन की खबर फैलते ही पंजाबी संगीत जगत, प्रशंसकों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर को सबसे पहले मोहाली स्थित उनके घर ले जाया गया, जहाँ उनकी मां, पत्नी और बच्चों ने अंतिम बार उन्हें नमन किया। बाद में पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल फेज 6 भेजा गया और शाम को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव पौना लाया गया।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular