Thursday, August 13, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में हुआ विवाद सुलझा, फिर दिखी एकता

Jalandhar में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में हुआ विवाद सुलझा, फिर दिखी एकता

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में हुआ विवाद मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आम आदमी पार्टी जालंधर सैंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली

महानगर में हिंदू-मुस्लिम भाईचारे में हुआ विवाद मंगलवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, आम आदमी पार्टी जालंधर सैंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, मेयर वनीत धीर की सक्रिय पहल से आपसी सौहार्द के साथ खत्म हो गया। इस समझौते में आप नेता चंदन ग्रेवाल और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन व जिला प्रधान अमृतपाल सिंह की भी अहम भूमिका रही। मेयर हाऊस में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों अयूब खान और योगेश मैनी ने एक-दूसरे से गले मिलकर शांति, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। दोनों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में सभी धार्मिक त्यौहार और सामाजिक कार्यक्रम आपसी प्रेम और एकता के साथ मनाए जाएंगे।
कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि जालंधर हमेशा से एकता और भाईचारे की मिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी मतभेद या विवाद का हल केवल संवाद और समझदारी से ही संभव है। उन्होंने दोनों पक्षों को इस सुलह के लिए बधाई दी और कहा कि यह पहल पूरे समाज में सौहार्द की मिसाल बनेगी। नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में अमन, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द को मजबूती देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि जालंधर में जल्द ही एक पीस कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कमेटी भविष्य में किसी भी विवाद को संवाद के माध्यम से सुलझाने का कार्य करेगी।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन हर धर्म और समुदाय के सम्मान के प्रति समान रूप से समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर पंजाब का दिल है और यहां की मिट्टी में प्यार और एकता की खुशबू रची-बसी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular