Wednesday, October 21, 2026
HomeLatest NewsWeather Update: बादल छाए रहेंगे या आज होगी बारिश ? मानसून की...

Weather Update: बादल छाए रहेंगे या आज होगी बारिश ? मानसून की विदाई के बाद मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

उत्तर भारत में मानसून की विदाई हो चुकी है. फिलहाल कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है.

दिल्ली-एनसीआर के कई जिलों में आज बादल छाए हुए हैं. यहां सूरज बादलों से लुकाछिपी कर रहा है. क्या आज बारिश होगी? भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस पर बड़ा अपडेट दिया है. आइए आपको एनसीआर के साथ यूपी, मध्यप्रदेश, हरियाणा और पंजाब में आज मौसम कैसा रहेगा इस बारे में बताते हैं.

दरअसल, उत्तर भारत में मानसून की विदाई हो चुकी है. फिलहाल कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बादल छाए रहने की संभावना है, खासकर सुबह या दोपहर के समय आसमान में बादल रहेंगे. बता दें ये पश्चिमी विक्षोभ का असर है, अनुमान है कि एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है.

यूपी के 33 जिलों में हल्की बौछारें होने की संभावना

एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आज हल्की से मध्यम बारिश होगी. यूपी में 5 अक्टूबर तक 33 जिलों में हल्की बौछारें देखने को मिल सकती हैं. मौसम विभाग की लोगों को सलाह है कि घर से बारिश का रियल टाइम अपडेट लेकर निकलें।

हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा

हरियाणा में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन पंजाब के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश में पूर्वी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मध्प्रदेश के भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार यहां धूप खिली रहेगी।

RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular