Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsComedian Kapil Sharma को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ की...

Comedian Kapil Sharma को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ की फिरौती मांगी थी

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी के रूप में हुई है, जिसे पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है।
1 करोड़ की फिरौती मांगी थी
पुलिस के मुताबिक, दिलीप चौधरी ने कपिल शर्मा को ईमेल भेजकर ₹1 करोड़ की फिरौती की मांग की थी। साथ ही उसने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से जुड़ा होने का दावा करने की कोशिश भी की। फिलहाल मुंबई पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी का वास्तव में इन गैंग्स से कोई संबंध है या फिर यह केवल डराने और पैसे वसूलने की साजिश थी।
हाल ही में कनाडा में कैफे पर भी हुई थी फायरिंग
गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।गौरतलब है कि हाल ही में कनाडा के सरे स्थित कपिल शर्मा के कैफे” में एक महीने के भीतर दूसरी बार गोलीबारी हुई थी। 7 अगस्त को हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में कहा गया कि पहले कपिल को चेतावनी दी गई थी और बाद में कैफे पर हमला किया गया। यहां तक कि धमकी दी गई थी कि अगर वह आगे भी नहीं माने तो अगली कार्रवाई मुंबई में की जाएगी।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular