Saturday, October 17, 2026
HomeLatest Newsपराली न जलाने वाले किसानों को मिलेगा ‘हीरो किसान प्रशंसा पत्र’

पराली न जलाने वाले किसानों को मिलेगा ‘हीरो किसान प्रशंसा पत्र’

जिले में किसानों की तरफ से खेतों में पराली न जलाई जाए।

जिले में किसानों की तरफ से खेतों में पराली न जलाई जाए। जिससे प्रदुष्ण फैलता है। प्रशासन की तरफ से किसानों को जागरूक करने के साथ अब ‘हीरो किसान प्रशंसा पत्न’ योजना शुरू की है। यह उन किसानों को मिलेगा। जिन्होंने अपने खेतों में पराली को नही जलाया। डीसी साक्षी साहनी ने मजीठा विधानसभा क्षेत्न के गांव सोहिया कलां और अजायबवाली में किसानों के खेतों में पहुचकर पराली न जलाने वाले किसानों को हीरो किसान प्रशंसा पत्न देकर सम्मानित किया और कहा कि आप हमारे हीरो हैं जो पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए मिसाल कायम कर रहे हैं।
पराली न जलाने वाले किसानों का सरकारी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा : डीसी साक्षी साहनी ने कहा कि पराली न जलाने वाले किसानों का सरकारी काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आज सेवा केंद्र में किसानों को दिए जाने वाले प्राथमिकता कार्ड काउंटर का भी उद्घाटन किया और किसानों को दिए जाने वाले प्राथमिकता काडरें की संख्या भी बढ़ाई गई। उन्होंने कहा कि इन किसान प्राथमिकता काडो का इस्तेमाल आप सेवा केंद्रों, फ़र्द केंद्रों और अन्य सरकारी कामों के लिए कर सकते हैं जहा आपका काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में आपकी पार्किंग निशुल्क रहेगी।
साहनी ने बताया कि इसके अलावा, प्रशासन ने कृषि उपकरण बेचने वाली निजी कंपनियों के साथ भी तालमेल स्थापित किया है और वे कंपनियां पराली न जलाने वाले किसानों को कृषि उपकरणों पर छूट देंगी। डीसी ने बताया कि इसके अलावा, निजी क्षेत्न की अन्य कंपनियों से भी संपर्क स्थापित किया गया है जो प्रगतिशील किसानों को अपने सामान पर छूट प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में इन किसानों को विशेष निमंत्नण पत्न भी भेजे जाएंगे ताकि वे इन कार्यक्र मों में शामिल हो सकें।
इस अवसर पर आए किसानों ने डीसी का धन्यवाद किया और कहा कि प्रशासन द्वारा हमें दिया गया प्राथमिकता कार्ड हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रशासन किसानों को प्रोत्साहित कर रहा है जिससे अन्य किसान भी प्रेरणा लेंगे और पराली नहीं जलाएंगे। इस अवसर पर एडीसी रोहित गुप्ता, डॉ. रमन कुमार, कृषि विभाग से तेजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular