Tuesday, July 14, 2026
HomeLatest Newsचंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया PM मोदी का जन्मदिन, कई...

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाया गया PM मोदी का जन्मदिन, कई विशेष कार्यकर्ता रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 37, चंडीगढ़ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय, सेक्टर 37, चंडीगढ़ में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
भाजपा प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभा ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “सेवा ही संगठन” के मंत्र को दोहराते हुए राष्ट्र सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने न केवल आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, बल्कि वैश्विक मंच पर भी देश की छवि को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
इस विशेष अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को लड्डू वितरित किए गए और प्रधानमंत्री के योगदानों पर आधारित एक संक्षिप्त विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसी के साथ ही भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया गया। नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ा है।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंगला, कार्यालय सचिव सुनील दत्त भारद्वाज, वरिष्ठ नेता मुख्तियार सिंह मोखा, सोम प्रकाश, जसविंदर सिंह, शेखर राणा, सुबेग सिंह और पंकज मल्होत्रा सहित कई कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्चा जन्मदिन उपहार होगा।
RELATED ARTICLES
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular