Wednesday, September 2, 2026
HomeLatest NewsGold Price Today: सोने में फिर आई रफ्तार, चांदी भी नहीं ले...

Gold Price Today: सोने में फिर आई रफ्तार, चांदी भी नहीं ले रही थमने का नाम, देखें क्या है आज कीमत

5 सितंबर को हल्की गिरावट के बाद आज सोने (Gold Price Today) ने फिर रफ्तार पकड़ी है।

 नई दिल्ली। कल हल्की गिरावट के बाद सोने ने एक बार रफ्तार पकड़ ली है। सोने में अभी सिर्फ 21 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी आई है। साथ ही चांदी में भी तेजी देखी गई है। चांदी में 181 प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी है। आइए सबसे पहले जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी की कीमत क्या चल रही है।

आपके शहर में क्या है कीमत?

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹110,410 ₹129,210
जयपुर ₹110,450 ₹129,260
कानपुुर ₹110,490 ₹129,310
लखनऊ ₹110,490 ₹129,310
भोपाल ₹110,580 ₹129,410
इंदौर ₹110,580 ₹129,410
चंडीगढ़ ₹110,530 ₹129,320
रायपुर ₹110,480 ₹129270

पटना में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 110,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 110,580 रुपये है।

अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत 129,210 प्रति किलो है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में चांदी का दाम 129,410 रुपये प्रति किलो है।

अब जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।
कितना है आज Gold Price?
सुबह 10.30 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 110228 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इसमें 49 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 110070 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 110298 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 109707 रुपये प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड की गई है।

कितना है Silver Price?

एमीएक्स में सुबह 10.30 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 129,637 रुपये दर्ज की गई है। चांदी में अब तक 233 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी आई है। चांदी ने अब तक 129720 प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड और 129214 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम 1 किलो चांदी की कीमत 128008 रुपये दर्ज की गई है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular